फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 15 अगस्त पर तीन दिन छुट्टी, ट्रेनें अभी से फुल

Mon, 04 Aug 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 15 अगस्त पर तीन दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में लोगों ने बाहर जाने के लिए अभी से प्लान तैयार कर लिया है। धार्मिक स्थलों के लिए ट्रेनों में टिकट बुकिंग की रफ्तार बढ़ी है। अयोध्या, वैष्णो देवी और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में मारामारी मचेगी। कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार है। इसके बाद सीधे सोमवार को सरकारी कार्यालय खुलेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा, वंदावन, बरसाना जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा वाराणसी, वैष्णो देवी जाने वाली बेगमपुरा, हावड़ा मेल, हिमगिरी एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई है। इन ट्रेनों में 15 अगस्त के आसपास भी वेटिंग है। यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वापसी में भी यहीं स्थिति है। कुछ ट्रेनों में आरएसी कोटा में टिकट मिल रहा है, लेकिन संख्या सीमित है।
तय समय लेट पहुंचीं ट्रेनें
सहारनपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें सोमवार को अपने तय समय से लेट आईं। दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-सहारनपुर एक घंटे की देरी से पहुंची। इनके अलावा चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी लेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें