फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : ड्रोन की अफवाह फैलाने के लिए लाइटें बांध उड़ाया कबूतर, सहारनपुर में युवक गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कबूतर संत रविदास मंदिर के पास जाकर गिरा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अहतेशाम को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
ड्रोन की दहशत... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव इश्हाकपुर चेंची में शनिवार रात ड्रोन की दहशत फैलाने के लिए एक युवक ने कबूतर के पैर में नीली व लाल रंग की लाइट बांधकर उड़ा दिया। कबूतर संत रविदास मंदिर के पास जाकर गिरा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी अहतेशाम को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सीओ  ने बताया, कि रात करीब 10 बजे गांव इश्हाकपुर चेंची से सूचना मिली कि गांव में ड्रोन उड़ रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गांव में पहुंचने पर पुलिस को जानकारी मिली कि किसी ने कबूतर के पैर में लाल व नीली रंग की लाइट बांधकर उड़ाया था, जो संत रविदास मंदिर के पास जाकर गिरा। 

जांच के बाद इस घटना में गांव के अहतेशाम का नाम सामने आया, जिसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गांव में ड्रोन की अफवाह फैलाने के लिए कबूतर के पैर में लाल व नीली रंग की लाइट बांधकर उड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें