फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात और सुबह घना कोहरा, दृश्यता रही शून्य

Sat, 04 Jan 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही, जिसकी वजह से हाईवे पर वाहनों का चक्का थम गया। सुबह के समय भी घना कोहरा रहा, जो बारिश की तरह बरस रहा था, लेकिन दोपहर में कोहरा पूरी तरह छट गया। इसके बाद हल्की धूप निकल आई, जिसने लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार को दिन भर कोहरा छाया था। केवल पांच मिनट के लिए हल्की धूप निकली थी, लेकिन रात आठ बजे से ही कोहरा आना शुरू हो गया था।
महानगर में भी घने कोहरे के कारण वाहनों को धीमी गति के साथ चलना पड़ा था। रात में घने कोहरे के कारण वाहनों की लाइट भी फेल हो गई। इसकी वजह से हाईवे पर मालवाहक वाहन हाईवे किनारे इंडीकेटर जलाकर खड़े नजर आए।
शनिवार की सुबह जब लोग उठे तो कोहरा घना होने के साथ ही बारिश की तरह बरसता नजर आया। सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर तक रही। इसके बावजूद तापमान में वृद्धि रही। न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग ने रविवार की सुबह भी घना कोहरा आने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि चूंकि शनिवार को अच्छी धूप निकली है। ऐसे में रविवार को कोहरा आने की संभावना है। हालांकि दोपहर तक धूप निकल सकती है।
मरीजों के लिए अच्छा नहीं कोहरा : कोहरा दिल और सांस के मरीजों के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि सर्दी में हवा में पानी की बेहद हल्की बूंदें ओस और कोहरे के रूप में रहती हैं। इनके साथ वायु प्रदूषण मिलकर सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इससे दिल और सांस के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे मरीजों को कोहरे में बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें