फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यमुनानगर से लाकर सहारनपुर में बेचते थे चीन का मांझा, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर 148 किलो चीन का मांझा जब्त किया है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह दोनों हरियाणा के यमुनानगर से चीन का मांझा लेकर आते थे और उसकी सप्लाई सहारनपुर में करते थे।
शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 31 जनवरी को थाना मंडी पुलिस ने खाताखेड़ी जाने वाले रास्ते पर दो दुकानों में छापा मारा। पुलिस को गौरव कपूर निवासी पटेल नगर की दुकान से चीन के मांझे की चार चरखी मिली। उसके बाद पुलिस लोहानी सराय पहुंची। यहां से रिहान की दुकान पर छापा मारकर छह गत्ते की पेट्टियों में करीब 350 मांझे की चरखी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका साथी कैफ भागने में कामयाब रहा। पूछताछ में आरोपी गौरव कपूर ने बताया कि वह चीन का मांझा रिहान की दुकान से खरीदता है। रिहान ने पूछताछ में बताया कि वह कैफ के साथ मिलकर चीनी मांझे का कारोबार कर रहा थाा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें