फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वसंत पंचमी आज, खूब खरीदीं पतंगें और मांझा

Sun, 02 Feb 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
वसंत पंचमी के लिए लक्खी गेट पर पतंग खरीदती युवा
विज्ञापन
सहारनपुर। वसंत पंचमी का पर्व रविवार यानी आज मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार इस दिन पतंगें उड़ाई जाती हैं। इसको लेकर बच्चों से बड़ों तक सभी में खासा उत्साह दिखाई दिया। शनिवार को बाजार में पतंगों की दुकान पर भीड़ दिखाई दी। लोगों ने पतंग, मांझा, चरखी आदि खरीदारी की।
विज्ञापन

मां शारदे का पूजन और पतंग उड़ाने का पर्व वसंत पंचमी को लेकर बाजार में रौनक रही। रविवार को घरों व प्रतिष्ठानों पर जहां मां शारदे का पूजन किया जाएगा, मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में भारी उत्साह है। कुछ लोगों ने पहले ही पतंग और चरखी को तैयार करके रख लिया है, तो शनिवार को बाजार में पतंगों की दुकानों पर पतंग, मांझा और चरखी आदि खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी।
बाजार में तीन रुपये से लेकर 350 रुपये तक वाली पतंगें खरीदी गईं। पतंग कारोबारी आजम ने बताया कि पतंग और मांझे की खूब बिक्री हुई है। बाजार में कागज के साथ ही पॉलिथीन की पतंगें भी आईं हैं। मांझा और सद्दी रील के साथ ही चरखी में भी उपलब्ध है। जिसको लोगों ने खूब खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें