फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी गली में नहीं रहेगा अंधेरा, हर 20 मीटर पर होगी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर की बाहरी कॉलोनियों की किसी भी गली में अब अंधेरा नहीं रहेगा। पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की अनुबंधित कंपनी ईईएसएल की ओर से खंभों के साथ ही अब गलियों में मकानों पर ब्रेकिट की व्यवस्था कर रही है। ब्रेकिट की अधिकतम दूरी 20 मीटर रखी जा रही है, जिससे किसी भी गली में अंधेरा न रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के गठन के दौरान शहर से सटे 32 गांवों को शहर में शामिल किया गया था। इन गांवों यानी बाहरी कॉलोनियों में पथ प्रकाश की व्यवस्था पहले से है, लेकिन कई जगहों पर गलियों में खंभे नहीं होने की वजह से लाइटें नहीं लग सकी हैं, जिसकी वजह से गलियों में अंधेरा रहता है। इसके अलावा सड़कों पर भी खंभों के बीच 80 से 100 मीटर तक की दूरी है, जिसकी वजह से एक खंभे पर लगी लाइट दूर तक नहीं जा पाती है। इसी कमी को दूर करने के लिए अनुबंधित कंपनी ईईएसएल की ओर से आउटर की कॉलोनियों में अब ब्रेकिट की व्यवस्था की जा रही है। कॉलोनियों की ऐसी गलियों जहां खंभा नहीं होने की वजह से अंधेरा रहता है वहां घरों की सामने की दीवारों पर ब्रेकिट लगाए जा रहे हैं। नियमानुसार ब्रेकिट की अधिकतम दूसरी 20 मीटर होनी चाहिए। कई जगह ऐसी हैं, जहां गलियों में मोड़ है। ऐसी जगहों पर 20 मीटर से भी कम दूरी पर ब्रेकिट लगाए गए हैं। वार्ड आठ की ज्ञानागढ़ में दस से 15 मीटर तक पर ब्रेकिट लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दो माह बाद बाहर की कॉलोनियों की एक भी गली में अंधेरा नहीं रहेगा।
-----
ब्रेकिट पर लगेगी 35 वाट की एलईडी लाइट
बाहरी कॉलोनियों की गलियों में लगाए जा रहे ब्रेकिट पर 35-35 वाट की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। टेंडर की शर्तों के अनुसार गलियों में 35 वाट, छोटी सड़कों पर 70 वाट और बड़ी सड़कों पर 110 वाट की एलईडी लाइट लगाने का नियम है। इसी के तहत बाहरी कॉलोनियों में पथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

-----
दो माह में दुरुस्त होगी व्यवस्था
कंपनी की ओर से सहारनुपर में काम देख रहे मनीष सिंह ने बताया कि बाहरी कॉलोनियों में खंभे दूर होने की वजह से अनेक जगहों पर अंधेरा रहता था। इसकी शिकायत लगातार नगर निगम में की जा रही थी। ऐसे में कंपनी ने बाहर की कॉलोनियों में हर 20 मीटर पर लाइट लगाने का निर्णय लिया है। जहां खंभे नहीं हैं या अधिक दूरी पर हैं वहां ब्रेकिट लगाए जा रहे हैं। अगले दो माह में व्यवस्था दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें