फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गिरा न्यूनतम तापमान, ठंड से अभी राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान फिर गिरने से ठंडक बढ़ गई। नतीजा यह रहा कि दिन में हल्की धूप के बावजूद लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। सर्दी उतारने के लिए लोग दिन में भी अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में बीते पांच दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह तीन बजे से सात बजे तक कोहरा भी आ रहा है, जो देहात में अधिक प्रभाव दिखा रहा है। शीत लहर ठंड को और बढ़ा रही है। रविवार को भी सुबह के समय कोहरा रहा, जो आठ बजे तक छट गया, मगर हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली। रेलवे स्टेशन पर सड़कों पर पड़े लोगों ने कचरे से अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास किया। शाम होते ही ठंड ने फिर असर दिखाया। इसका नतीजा यह हुआ कि शाम छह बजे के बाद बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम हो गई। यानी सर्दी से बचने के लिए लोग समय से अपने घरों में चले गए।
गर्म कपड़ों का बाजार तेज
सर्दी बढ़ने की वजह से गर्म कपड़ों के कारोबार में तेजी आई है। लोग ब्रांडेड कपड़ों के साथ ही सड़कों किनारे लगने वाली सस्ते दाम की अस्थायी दुकानों पर भी उमड़ रहे हैं। व्यापारी शुभम और विनीत ने बताया कि बीते तीन दिन से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी है। सबसे अधिक जैकेट खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा इनर और लोअर की भी बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने बढ़ाए अलाव
सर्दी को देखते हुए नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट तिराहा, नगर निगम, घंटाघर और शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अलाव की व्यवस्था करने का दावा है। इसके अलावा सड़कों पर सोने वाले लोगों को रात में जबरन उठाकर रैन बसेरों में भेजा जा रहा है। हालांकि ज्यादातर लोग जाने को तैयार नहीं हैं।
नगर निगम की ओर से रैन बसेरों की व्यवस्था पहले से है, जहां बिस्तर और कंबल आदि की अच्छी व्यवस्था है। जनमंच की बगल में बने रैन बसेरे में दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था है, जहां प्रभु जी की रसोई से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा अलाव की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। यदि कहीं से डिमांड आती है तो वहां भी लकड़ी डलवाई जा रही है।
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें