फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अदालत में शादी के लिए पहुंचे युवक-युवती, परिजनों ने पकड़ा

Fri, 28 Mar 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के बाहर परिजनों को समझाती पुलिस। स्त्रोत-नागरिक
विज्ञापन
सहारनपुर। अदालत में शादी करने के लिए पहुंचे युवक-युवती को परिजनों ने पकड़ लिया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जो हाथापाई तक जा पहुंची। मामले की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




कुछ दिन पूर्व से थाना सरसावा क्षेत्र निवासी युवक-युवती घर से लापता थे। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट सरसावा थाने में दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दोनों युवक-युवती अदालत में शादी के लिए पहुंचे। शादी की करने की खबर दोनों पक्षों के परिजनों को लग गई। इसके बाद परिजन भी अदालत पहुंच गए। मौका मिलते ही दोनों परिजनों ने युवक-युवती को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवती को पुलिस ने थाना सरसावा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है जबकि युवक सदर बाजार पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती बालिग है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। युवती को सरसावा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। जबकि युवक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें