फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुनिया में सहारनपुर का नाम चमकाने वाले वुडन सिटी पर बदहाली का दाग

विज्ञापन
खाताखेड़ी (वुडनसिटी) के मुख्य मार्ग पर हुए  जलभराव के ब - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिस वुडकार्विंग से सहारनपुर का नाम दुनिया के फलक पर रोशन है। उसी वुडकार्विंग का गढ़ खाताखेड़ी पर बदहाली का दाग लगा हुआ है। सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था सभी बदहाल हैं, जिसकी वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं।
महानगर में वुडकार्विंग के सबसे अधिक कारखाने, गोदाम और शोरूम खाताखेड़ी में हैं। इसीलिए खाताखेड़ी के मुख्य मार्ग पर बने द्वार पर खाताखेड़ी का दूसरा नाम वुडन सिटी लिखा गया है, लेकिन वुडनसिटी के मुख्य मार्ग ही बदहाल है। वैसे तो पूरी सड़क जगह-जगह से टूटी है, लेकिन इसका करीब 50 मीटर का हिस्सा ऐसा है, जिसमें जलभराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के दिनों में घुटनों तक पानी सड़क पर रहता है। कई जगह मुख्य नाला भी टूटा हुआ है। नाले में भरा प्लास्टिक कचरा, जिसमें पॉलिथीन शामिल है सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। स्थानीय लोग नगर निगम में शिकायतें करके थक चुके हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। आरोप है कि फर्जी तरीके से निस्तारण दिखा दिया गया।

खाताखेड़ी (वुडनसिटी) के मुख्य मार्ग पर हुए  जलभराव के ब- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें