फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर हुई बारिश ने फिर बढ़ाई सर्दी, ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्वाह्न 11 बजे से जनपद में शुरू हुई बारिश रात तक होती रही। इसकी वजह से जन और जीवन प्रभावित हुआ। एक ओर जहां बाजारों में ग्राहक नहीं आए। वहीं सर्दी और बढ़ गई। शाम तक 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह छह बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन उसके बाद बादल छटने लगे। नौ बजे तक कई जगह से आसमान बादलों से खाली हो गया था। उसके बाद तेज पुरवा हवा चलने से फिर से आसमान में बादल घिर आए। पूर्वाह्न 11 बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दिन भर बारिश होती रही। बारिश की वजह से बाजार ग्राहकों से खाली रहे, जिसकी वजह से दुकानदारों में मायूसी रही। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से सर्दी भी बढ़ गई। जनपद में बारिश के रविवार को भी जारी रहने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार की रात मौसम में घना कोहरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें