फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Thu, 30 Jun 2022 10:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। मामले में पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती का कहना है कि दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा विहार निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक उसे कई जगहों पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने मना कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी वीडियो बनाकर भी उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी इस संबंध में किसी को बताए जाने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। 

यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी है। सीओ द्वितीय प्रीति यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें