फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों ने प्रयोगों को मॉडल के रूप में पेश किया

विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते दीपक शर्मा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में प्रगति विज्ञान संस्था द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षणार्थियों ने पहले चार दिन में किए प्रयोगों को मॉडल के रूप में प्रदर्शनी में पेश किया। कार्यशाला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया, साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों के विभिन्न समूहों द्वारा मास्टर ट्रेनर दीपक शर्मा के निर्देशन में प्रदर्शनी लगाई गई। राजकीय हाईस्कूल टाबर से तनु सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर से रश्मि गुप्ता, राजकीय हाईस्कूल सड़क दूधली से गार्गी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला से गरिमा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गागलहेड़ी से रितु बावरा और रीना तोमर आदि ने मॉडल पेश किए। रश्मि गुप्ता के द्वारा प्रकाश के अनुप्रयोग, वृत्त व वृत्तखंड के अनुप्रयोग संबंधी गतिविधि का प्रदर्शन किया गया। राजकीय हाईस्कूल बाधी के शिक्षक योगेंद्र कुमार ने एयर पिस्टल में लेजर बीम, राजकीय हाईस्कूल से आए शिक्षक बृजेश कुमार ने मानव त्वचा का डीएनए निकालना, पौधों में जल ऊपर कैसे चढ़ता है, मछली जल से बाहर आकर क्यों मर जाती है इस विषय में बताया। राजकीय हाई स्कूल सोना से मेघा जैन के द्वारा ए प्लस, बी प्लस, सी होल स्क्वायर, राजकीय इंटर कॉलेज कैलाशपुर से टीना सराव द्वारा पेरिस्कोप, बार्क प्रिंटिंग, वायुदाब का प्रयोग, रॉकेट आदि मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला से आई शोभना अग्रवाल के द्वारा एंप्लीफायर व वीआर बॉक्स का मॉडल पेश किया। राजकीय हाईस्कूल दौलतपुर से मंजरी कनारी, राजकीय हाईस्कूल शिवपुर से मेघा, राजकीय हाईस्कूल मच्छरेड़ी से संगीता, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का अंबेहटा पीर से अंजना कश्यप व स्वाति, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटा से रोमा अरोड़ा व दीपा, राजकीय हाईस्कूल पुंडेन से अक्षय कुमार, राजकीय हाई स्कूल कुतुबपुर लबडौला से अमित कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज हबीबपुर तपोवन से ब्रह्मपाल सिंह, राजकीय हाईस्कूल भागूवाला से राहत अली, राजकीय हाईस्कूल टाबर से करुणेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर से विकास कुमार, राजकीय हाईस्कूल भावसी रायपुर से संजय गौतम कुलवीर सिंह व रविंद्र सिंह, राजकीय हाईस्कूल रंढेड़ी से श्रवण कुमार यादव, राजकीय हाईस्कूल रानीपुर बरसी से प्रदीप कुमार, राजकीय हाईस्कूल लखनऊ से मांगेराम, राजकीय हाईस्कूल पुंडेन से सचिन त्यागी ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त और मास्टर ट्रेनर दीपक शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

-- कार्यशाला के प्रतिभागी शिक्षकों ने विज्ञान और गणित के जो भी सिद्धांत सीखे हैं और जो नए प्रयोग किए हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी शिक्षक विद्यालय खुलने पर उन्हें अपनी कक्षा के विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे। यही कार्यशाला का उद्देश्य भी है। -- आरपी शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक।
मास्टर ट्रेनर दीपक शर्मा ने वेस्ट मैटीरियल से जो प्रयोग किए हैं और हमारे शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है। वह सराहनीय है। मेरी सभी शिक्षकों से अपील है कि वह इन प्रयोगों को अपने तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। विद्यालयों के निरीक्षण में भी इन चीजों को देखा जाएगा। -- रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
यह कार्यशालाएं नौ जनपदों में होनी हैं। सहारनपुर से पहले चार जनपदों में कार्यशाला हो चुकी है। सहारनपुर का अनुभव सबसे बेहतर रहा है। यहां पहले दिन से अंतिम दिन तक एक भी शिक्षक गैरहाजिर नहीं रहा। विभाग और विद्यालय का सहयोग भी सराहनीय रहा।
-- दीपक शर्मा, मास्टर ट्रेनर एवं सचिव प्रगति विज्ञान संस्था।

कार्यशाला में प्रथम आई शिक्षिका को पुरस्कृत करते अतिथि।- फोटो : SAHARANPUR

दीपक शर्मा, सचिव, प्रगति विज्ञान संस्था।- फोटो : SAHARANPUR

आरपी शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक।- फोटो : SAHARANPUR

रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें