फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.47 लाख के गबन के मामले में तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार

विज्ञापन
बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गबन का आरोपी सतेंद्र राणा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
12.47 लाख के गबन में तत्कालीन कैशियर गिरफ्तार
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। विद्युत वितरण खंड बेहट में हुए 12 लाख 47 हजार 954 रुपये के गबन के मामले में वांछित चल रहे तत्कालीन कैशियर सतेंद्र राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नवंबर 2020 में विद्युत वितरण खंड बेहट में विद्युत बिलों की 32 लाख 88 हजार 858 रुपये की धनराशि का गबन किए जाने का मामला सामने आया था। विभागीय जांच में कैश बुक व राजस्व खाते की प्रविष्टि से मिलान करने पर 12 लाख 47 हजार 954 रुपये की धनराशि के गबन की पुष्टि हुई थी। इस पर तत्कालीन अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने तत्कालीन कैशियर व वर्तमान में अमरोहा में तैनात अवर अभियंता सतेंद्र राणा से उक्त धनराशि मय ब्याज (18 लाख 68 हजार 776 रुपये) वसूलने की संस्तुति की थी। इस धनराशि की वसूली के लिए सहायक लेखाकार नीरज कुमार द्वारा बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी सतेंद्र राणा को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें