फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिनभर धूप ने छुड़ाए पसीने, तापमान बढ़ा

Fri, 31 Jan 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिनभर खिली धूप और हवा नहीं चलने की वजह से बृहस्पतिवार को तापमान में वृद्धि रही। धूप में ज्यादा देर तक बैठना मुश्किल रहा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा। इसकी वजह से सूर्य समय से निकल आया। हवा नहीं चलने और दिनभर खिली धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सूरज की तपिश में लोग ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और वह छांव तलाशते नजर आए। खास बात यह रही कि धूप में बैठें तो गर्मी और छांव में बैठें तो सर्दी।
न्यूनतम तापमान बुधवार के समान 09 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में .5 डिग्री की वृद्धि रही और वह 24 डिग्री पर पहुंच गया। बीते वर्ष की तुलना में इस बार सर्दी कम है। वर्ष 2024 की पूरी जनवरी में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जबकि इस बार 24 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें