फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन आठ ने किया नामांकन

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करते देवबंद से भाजपा के उम्मीदवार ब्रिजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव 2017 की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को कुल आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि 32 नामांकन पत्र लिए भी गए। नामांकन करने वालों में बसपा के नवीन चौधरी और भाजपा के बृजेश सिंह के साथ ही बहुजन मुक्ति पार्टी के पांच लोग और एक निर्दलीय शामिल है। नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी से चल रही है। पहले दिन 52 पर्चे लिए गए थे, जबकि नामांकन कोई नहीं हो सका था। 
विज्ञापन


दूसरे दिन शनिवार को कुल आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नकुड़ विधान सभा के लिए बसपा के नवीन चौधरी और देवबंद विधान सभा के लिए भाजपा के बृजेश सिंह ने पर्चा भरा। सहारनपुर देहात विधान सभा के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के हाजी सुलेमान, रामपुर मनिहारान विधान सभा के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के सुरेश, गंगोह विधान सभा के लिए निर्दलीय कंवरपाल ने नामांकन किया। सहारनपुर नगर विधान सभा के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के भारत राज, बेहट विधान सभा के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के ही सुकाम खान और नकुड़ विधान सभा के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के राजीव सैनी ने पर्चा दाखिल किया। 

इसके अलावा 32 पर्चे भी लिए गए। बेहट के लिए सपा के उमर अली खान समेत कुल पांच लोगों ने पर्चे लिए। नकुड़ के लिए इमरान मसूद के भाई सलमान मसूद समेत चार लोग पर्चा ले गए। सहारनपुर नगर के लिए सपा के संजय गर्ग, भाजपा के राजीव गुंबर समेत सात लोगों ने पर्चे लिए।
विज्ञापन


 देवबंद सीट के लिए पांच पर्चे लिए गए। गंगोह सीट के लिए सपा के इंद्रसैन समेत चार लोग पर्चा ले गए। रामपुर मनिहारान के लिए पांच और सहारनपुर देहात के लिए दो पर्चे लिए गए। इससे पहले शुक्रवार को कुल 52 पर्चे लिए गए थे। यानी अभी तक कुल 84 पर्चे लिए जा चुके हैं, जबकि दाखिल आठ हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें