फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में गिरी मकान कच्ची छत, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
बड़गांव में नीचे गिरी मकान की छत - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव। क्षेत्र में बारिश से मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दब कर मकान स्वामी वृद्ध की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गृहस्थी का भी काफी सामान मलबे में दबने से बरबाद हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात गांव शिमलाना निवासी नानक(70) पुत्र रतन को अपने मकान में सो रहा था। रविवार की सुबह बरसात के चलते अचानक जर्जर मकान की छत भरभरा कर नीचे आ गिरी। मकान के अंदर सो रहे नानक मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने आस पास के ग्रामीणों की मदद ने मलबा हटा कर नानक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें