फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में वारदात: 1.60 लाख की डकैती, परिवार को बंधक बनाकर बदमाश फरार

Mon, 17 Oct 2022 08:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

बदमाश मकान के पीछे स्थित कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों के सहारे छत पर चढ़े। फिर छत से मकान के आंगन में लगी सीढ़ी से नीचे उतर गए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में छह हथियार बंद बदमाशों ने कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंडौल में एक परिवार को बंधक बनाकर 1.60 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश पीड़ित परिवार को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात शनिवार रात ढाई बजे की है। गांव रंडौल निवासी नवबहार पुत्र केशू और उसका परिवार बरामदे में सो रहे थे। उसका लड़का शहनूर कमरे में सोया हुआ था। बदमाश मकान के पीछे स्थित कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों पर चढ़कर छत पर चढ़े और छत से मकान के आंगन में लगी सीढ़ी से नीचे उतरे। उन्होंने सबसे पहले लाइटें बंद की। बकौल पीड़ित परिवार इसके बाद बदमाशों ने कमरे में सो रहे शहनूर को उठाकर उसे गन प्वाइंट पर लिया और बरामदे में सो रहे परिवार को उठाकर हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।

इसके बाद बदमाशों शहनूर को अपने साथ लेकर कमरों में रखे संदूक और अलमारी खंगाली। शहनूर ने बताया कि वह केरल में काम करता है। वहीं से 60 हजार रुपये लेकर आया था। बदमाशों ने अलमारी से 60 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात करने के बाद बदमाशों ने उसे भी परिवार के साथ कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर उनके घर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन


इसके बाद करीब तीन बजे उन्होंने बेहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तरफ से चोरी की तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें