फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
औघड़दानी शिव मन्दिर में पूजन करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ जलाभिषेक किया। इसके साथ ही कई जगहों पर भोले बाबा का शृंगार कर आरती उतारी गई। मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों और पुलिस ने कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पांच बजे से ही सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के साथ जलाभिषेक किया और प्रभु को पुष्प अर्पित किए। मंदिर कमेटी की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिवलिंग के चारों तरफ पाइप लगाए गए, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसी तरह श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद, मास्क बांटे
शिवालयों में सुरक्षा चाक चौबंद रही। एससपी डॉ. एस चनप्पा ने श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर और श्री बागेश्वर महादेव पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। इसके अलावा एसएसपी ने जिले भर में प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर व्यवस्था देखी। मंदिर कमेटियों ने मास्क भी बांटे। इसके बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

महारुद्राभिषेक और किया भूतनाथ शृंगार
राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक और भूतनाथ शृंगार किया। सर्व प्रथम नर्मदेश्वर महादेव का गंगा जल और पंचामृत से महास्नान किया गया। इसके बाद शिव सहत्रनाम स्त्रोत, शिव महिमन्न स्त्रोत एवं रुद्रीपाठ के साथ शृंगार किया गया। तत्पश्चात भगवान की शिव की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि नश्वर है, जिसको एक दिन भस्म में परिवर्तित होना है। इसी भस्म को प्रकृति के रूप में शिव अपने शरीर पर धारण कर उसमें परम चेतना प्रदान कर जीव आत्मा को मोक्ष प्रदान करते हैं। इस दौरान पंडित पंडित ऋषभ शर्मा, नरेश चंदेल, दिनेश ठाकुर, सुचेता, उमा वर्मा, संगीता, सैनी, गीता मौजूद रहे।

सावन के पहले सोमवार पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

सावन के पहले सोमवार पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

सावन के पहले सोमवार पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लाइन में लगे शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें