फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना दिखाकर पीछे हटा नगर निगम

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ स्थित तालाब - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने ढमोला नदी पर रिवर फ्रंट बनाने और दिल्ली रोड स्थित तालाब को वाटर बॉडी पार्क के रूप में विकसित करने का सपना तो दिखाया, लेकिन पूरा होने से पहले ही सपना टूट गया। एक साल तक इन प्रोजेक्ट पर कागजी घोड़े दौड़ाए गए और कुछ दिन काम कराया गया। अब यह दोनों प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते डाल दिए गए हैं। दोनों प्रोजेक्ट को रोकने के पीछे बजट का भी कारण बताया जा रहा है। इनके स्थान पर नया प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी है। अब देखना यह है कि नए प्रोजेक्ट पर अधिकारी कितनी गंभीरता दिखाते हैं।
विज्ञापन

रिवर फ्रंट का यह था खाका
सहारनपुर नगर निगम और सिंचाई विभाग ने ढमोला नदी पर रिवर फ्रंट का प्रोजेक्ट तैयार किया था। गत वर्ष जुलाई माह में इसका प्रेजेंटेशन लखनऊ में भी हुआ था। इस प्रोजेक्ट पर 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। उसमें नदी के दोनों किनारों को साफ कर सड़कों का निर्माण होना था। इसके बाद इंटरकनेक्शन के लिए पुलों का भी निर्माण होना था, साथ ही राकेश टाकिज के निकट पांवधोई और ढमोला के संगम स्थल पर पिकनिक स्पॉट और वेटलैंड भी तैयार किया जाना था। यहां पर कुछ दिन तक जेसीबी से भराव आदि कार्य तो चला, लेकिन उसके बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।
ऐसा बनना था वाटर बॉडी पार्क
दिल्ली रोड पर मंडलायुक्त कार्यालय के निकट स्थित तालाब को वाटरबॉडी पार्क के रूप में विकसित होना था। वाटर बॉडी पार्क में बोटिंग की सुविधा भी देनी थी, साथ ही ओपन एयर थियेटर का निर्माण, म्यूजिकल फाउंटेन, चारों तरफ क्योस्क बनाए जाने थे। बाहर की तरफ पार्किंग की व्यवस्था रखनी थी। इसके लिए नगर निगम ने तालाब की सफाई कराई और कुछ हिस्से का भराव भी कराया था। फिर प्रोजेक्ट रुका और तालाब गंदगी से अटने पर पहले जैसी ही स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पांवधोई नदी के किनारे सोलर पैनल लगाने की तैयारी
सहारनपुर। अब नगर निगम ने पांवधोई नदी और उसके बाद ढमोला नदी पर सोलर पैनल लगाने की योजना बनाई है। उसके लिए विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। अधिकारियों की मानें तो सोलर पैनल के प्रोजेक्ट को पूरे शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था से भी जोड़ने की संभावना है। पहले चरण में पांवधोई नदी पर यह प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। कामयाबी मिलने पर ढमोला नदी किनारे के किनारों पर बनेगा। इससे जहां सौर ऊर्जा की उपलब्धता से बिजली खर्च कम होगा तो दोनों नदियों की सुंदरता को भी चार चांद लगेंगे।
रिवर फ्रंट और वाटर बॉडी पार्क के प्रोजेक्ट फिलहाल किन्हीं कारणों से ड्राप हो गए हैं। अभी पांवधोई नदी किनारों पर सोलर पैनल प्रोजेक्ट पर विचार चल रहा है। विशेषज्ञों से सलाह ली गई है। प्रोजेक्ट स्वीकृत होने पर उस पर काम शुरू कराया जाएगा। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें