फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकालकर दिया स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
वर्ल्ड साइकिल दिवस पर आईएमए भवन से स्वास्थ्य जागरूक साइकिल रैली में सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली नगर निगम, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम और साइकिल मोटिवेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें बच्चों, किशोरों युवाओं और वृद्धों से लेकर महिलाएं और लड़कियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

आईएमए भवन से साइकिल रैली का शुभारंभ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी और मोटिवेशन क्लब के अध्यक्ष प्रेम चंद ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली आईएमए भवन से शुरू होकर हकीकत नगर, कलक्ट्रेट चौक, दिल्ली रोड और आईटीसी रोड से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। समापन के दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने विश्व साइकिल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साइकिलिंग स्वस्थ रहने के लिए एक श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि साइकिल स्वच्छता, पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी, पवन सिंह राणा और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आईएमए के अध्यक्ष और नगर निगम के स्वच्छता अंबेसडर डॉ. मोहन सिंह, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. विकास अग्रवाल, ठाकुर सूर्यकांत के अतिरिक्त अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चैधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. सुशील सैनी, रेखा सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, अमित तोमर, सुधाकर, आनंद, सोमपाल पुंडीर, शबाना, खुशी, आंचल, काजल, अरविंद मलिक, अनुज वीर, अनुभव सिंह, अमित भारद्वाज, निशांत शर्मा, हर्ष शर्मा, गौरव आदि मौजूद रहे।

वर्ल्ड साइकिल दिवस पर आईएमए भवन से स्वास्थ्य जागरूक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते नगर आयुक्त व अ- फोटो : SAHARANPUR

वर्ल्ड साइकिल दिवस पर आईएमए भवन से स्वास्थ्य जागरूक साइकिल रैली भाग लेते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें