फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का पारा 1.2 डिग्री, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठरती ठंड में अपने कार्य को जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी ने बीते छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते छह साल में 20 दिसंबर का दिन इतना ठंडा नहीं रहा, जितना इस साल का रहा है, जिसमें न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सर्दी का आलम यह रहा कि रेलवे स्टेशन और सड़कों किनारे पड़े लोग रात भर सो नहीं सके। ठंड से बचने के लिए उन्हें अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर रात में 50 से अधिक लोग सड़कों पर रहते हैं। रविवार की रात यहां बड़ा अलाव जलाया हुआ था, जिसके चारों ओर लोग बैठकर ठंड भगाते नजर आए। कुछ लोग अपने कंबलों और रिजाई में एक किनारे बैठे और लेटे नजर आए। कोर्ट रोड पुल के फुटपाथ पर लोग कचरा जलाकर सेकते दिखे। रात भर ठंड के बाद सुबह तीन बजे मौसम में कोहरा बनना शुरू हुआ जो सुबह आठ बजे तक रहा। देहात में दिन भर हल्का कोहरा छाया रहा। हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत तो मिली, मगर घर से बाहर बाजारों में निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम को भी सूरज ढलते ही सर्दी ने फिर से जोर पकड़ा। खास बात यह रही कि 20 दिसंबर 2021 का दिन बीते छह साल में आई 20 दिसंबर की तिथि में सबसे ठंडा रहा।
छह साल में 20 दिसंबर का आंकड़ा
वर्ष-------न्यूनतम तापमान----अधिकतम तापमान
2021-----1.2--------------------18.8
2020-----1.5--------------------16.8
2019-----06---------------------17
2018-----06---------------------18
2017-----07---------------------22
2016-----05---------------------22
छात्रों को हो रही परेशानी
इन दिनों ज्यादातर स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। स्कूलों के खुलने का समय सुबह08:50 से है। ऐसे में बच्चों को सुबह कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना परेशान कर रहा है। साथ ही उन अभिभावकों को भी परेशानी है, जो बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जाते हैं। ऐसे अभिभावकों की मांग है कि स्कूलों का समय सुबह 10 बजे किया जाए।
विज्ञापन

हीटर और गर्म कपड़ों का बाजार गर्म
-गर्म कपड़ों के व्यापारी मो. आकिब ने बताया कि बीते एक सप्ताह से गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। स्वेटर की तुलना में जैकेट अधिक बिक रही हैं। इसके अलावा गर्म टोपी, जुराब और ग्लब्स की बिक्री में भी दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है। आलम यह है कि जैकेट के साथ ही अन्य कुछ आइटम खत्म हो गए हैं, जिनकी डिमांड की जा रही है।
-लिंक रोड पर इलेक्ट्रोनिक्स सामन के विक्रेता संजीव गुप्ता ने बताया कि 15 जनवरी से पहले प्रतिदिन जितने हीटर बिक रहे थे। अब उससे तीन गुना मांग बढ़ी है। ब्लॉवर सबसे अधिक मांगा जा रहा है। अलग-अलग कंपनी के ब्लॉवर बाजार में उपलबध हैं।
गेहूं के लिए लाभकारी
- कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ आईके कुशवाहा का कहना है कि गेहूं समेत वर्तमान की सभी फसलों के लिए सर्दी लाभकारी है। मगर पाला नहीं पड़ना चाहिए। पाला से बचाव के लिए किसान खेतों में सिंचाई करें।

सहारनपुर में ठंड के चलते स्कूल जाते स्कूली जाते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कोहरे के चलते कोर्ट रोड़ पर कोहरे में जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

ठिठरती ठंड और कोहरे में बच्चो को स्कूल छोड़ने जाते अभिभावक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के रेलवे रोड़ पर सड़क पर ठिठरती ठंड और शीतलहर में सड़क पर अलाव के सहारे रात गुजारते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठरती ठंड और शीतलहर में अपने कार्य को जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें