फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चला मोदी और योगी का जादू

विज्ञापन
जनता रोड़ पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में जनपद में पीएम मोदी और सीएम योगी का जादू चला। चुनाव में हिंदू वोटर भाजपा के प्रति और मुस्लिम वोटर सपा में लामबंद रहा। यहां पर किसान आंदोलन का कोई असर दिखाई नहीं दिया। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, महंगाई आदि मुद्दे भी नहीं चले। अनुसूचित जाति के वोटर भी बंटे गए, जिस कारण बसपा सात में से एक ही विधानसभा सीट पर दूसरे नंबर पर रही। भाजपा ने सात में से पांच सीटों पर विजय हासिल की। जिन दो सीटों पर सपा जीती है, वहां पर भी भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर भाजपा पश्चिम में किसान आंदोलन, बकाया गन्ना मूल्य, महंगाई, बढ़ी बिजली की दरों जैसे मुद्दों को लेकर परेशान थी। किसान आंदोलन से भाजपा सबसे अधिक डरी हुई थी। इन्हीं मुद्दों को लेकर सपा-रालोद ने चुनाव में भाजपा को जमकर घेरा था। हालांकि कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों को लेकर भाजपा अपना बचाव कर चुनाव में थी। भाजपा का पूरा फोकस पश्चिम के जिलों पर था। जनपद में भी भाजपा को किसान आंदोलन समेत अन्य मुद्दों का डर अंतिम समय तक डराता रहा। इसी कारण जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन सभाएं कराई गईं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी जनपद में आकर वोटरों से संपर्क किया। बृहस्पतिवार को आए चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि जनपद में किसान आंदोलन का कोई असर नहीं रहा। बाकी मुद्दों को भी मतदाताओं ने नकार दिया। जिले में मोदी-योगी का जादू चला और भाजपा की झोली में गत विधानसभा से एक सीट ज्यादा पांच विधानसभा सीटें आई हैं। चुनाव में हिंदू वोटर भाजपा और मुस्लिम वोटर सपा के प्रति लामबंद रहे। भाजपा को बेहट और सहारनपुर देहात सीट पर हार का सामना करना पड़ा है, मगर यहां पर भी दूसरे स्थान पर भाजपा के प्रत्याशी ही रहे हैं। चुनाव में अनुसूचित जाति का वोटर भी बंट गया। जिसका लाभ भाजपा प्रत्याशियों को मिला है। सहारनपुर देहात और रामपुर मनिहारान सीट पर अनुसूचित जाति के वोटरों ने बसपा के पक्ष में वोट किया है।

वेयर हाउस से जीत के बाद बाहर आते सहारनपुर नगर से विजेय प्रत्याशी राजीव गुंबर- फोटो : SAHARANPUR

वेयर हाउस से जीत के बाद बाहर आते रामपुर मनिहारन के विजेय प्रत्याशी भाजपा के देवेंद्र निम- फोटो : SAHARANPUR

जनता रोड़ पर झलूस निकालते भाजपा के विजेय प्रत्याशी नकुड के मुकेश चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें