फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के मुहाने पर आकर हारे संजय गर्ग और धर्म सिंह सैनी

विज्ञापन
हार के बाद बाहर आते सहारनपुर नगर के सपा प्रत्याशी संजय गर्ग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विधान सभा निर्वाचन 2022 में नकुड़ और सहारनपुर नगर का परिणाम चौंकाने वाला रहा। इन दोनों सीटों पर तीन-तीन बार विधायक और मंत्रिमंडल तक पहुंचे डॉ. धर्म सिंह सैनी और संजय गर्ग की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। दोनों नेता आधे से अधिक चक्र तक बढ़त बनाए हुए थे और दोनों की जीत निश्चित मानी जा रही थी, लेकिन अंतिम चक्रों में भाजपा प्रत्याशियों ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

डॉ. धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट पर 2017 में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री थे। उससे पहले वर्ष 2007 में वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीतकर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। इस बार वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें नकुड़ विधान सभा सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा था। उनकी जीत को निश्चित माना जा रहा था। बृहस्पतिवार को जब मतगणना शुरू हुई तो पहले ही राउंड में भाजपा के मुकेश चौधरी ने 4,343 और डॉ. धर्म सिंह सैनी ने 2,968 मतों के साथ खाता खोला, लेकिन ठीक दूसरे राउंड में डॉ. सैनी 9,594 पर पहुंच गए, जबकि मुकेश चौधरी 6,123 पर रह गए। इसके बाद 27वें राउंड तक डॉ. धर्म सिंह सैनी मुकेश चौधरी से बढ़त बनाए रहे, लेकिन 28वें राउंड में फिर से मुकेश चौधरी ने डॉ. सैनी को पछाड़ते हुए 97,997 वोट हासिल कर लिए, जबकि डॉ. सैनी 96,065 पर रह गए। इसके बाद 29वें राउंड में डॉ. सैनी ने फिर बढ़त बनाते हुए मुकेेश चौधरी के 1,00,476 मतों के मुकाबले 1,00688 मत हासिल कर लिए। 30वें राउंड में फिर मुकेेश ने बढ़त बनाई। अंतिम और 31वें राउंड में मुकेश चौधरी को 315 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। उधर, सहारनपुर नगर सीट पर समाजवादी पार्टी के संजय गर्ग पहले राउंड से लेकर 31वें राउंड तक भाजपा के राजीव गुंबर पर बढ़त बनाए रहे। मगर, 31वें राउंड में राजीव गुंबर ने संजय गर्ग के 1,25,145 मतों को पीछे छोड़ते हुए 1,26,048 मत प्राप्त कर लिए। 32वें राउंड में फिर संजय गर्ग का जोर रहा। इसमें संजय गर्ग 1,31,829 पर पहुंच गए, जबकि राजीव गुंबर 1,28,543 पर रह गए। 33वें राउंड में फिर से राजीव गुंबर ने संजय गर्ग को पछाड़ते हुए उनके 1,33,659 के सापेक्ष 1,34,716 मत हासिल कर लिए। इसके बाद संजय गर्ग पिछड़ते चले गए। अंत में राजीव गुंबर को 1,43,195 और संजय गर्ग को 1,35,761 मत मिले। इस प्रकार राजीव गुंबर उन्हें 7,434 मतों से हराने में सफल रहे।
देवबंद सीट पर निरंतर बढ़त बनाए रहे ब्रिजेश
सहारनपुर। देवबंद विधान सभा सीट ऐसी सीट है, जिस पर देश भर की निगाहें रहती हैं। इस सीट पर भाजपा के ब्रिजेश दूसरी बार लगातार विधायक चुने गए हैं। इस सीट का परिणाम चौंकाने वाला रहा। जिस प्रकार सोशल मीडिया पर ब्रिजेश के पुराने वीडियो डाले जा रहे थे, जिनमें उन्हीं के समाज के कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि ब्रिजेश का दोबारा विधान सभा पहुंचना मुश्किल रहेगा, लेकिन वह एकलौते ऐसे प्रत्याशी रहे, जिन्होंने पहले राउंड से लेकर अंतिम 29वें राउंड तक अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों सपा के कार्तिकेय राणा और बसपा के राजेंद्र सिंह को मात दी। बीच के राउंड में कई बार ऐसा हुआ, जब लगा कि ब्रिजेश को बसपा या सपा का प्रत्याशी पछाड़ेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अंतत: 29वें राउंड में जीत ब्रिजेश की हुई। उन्हें 93,890 मत मिले, जबकि सपा के कार्तिकेय राणा को 86,786 और बसपा के राजेंद्र सिंह को 52,732 वोट मिले।

नकुड़ से हारे सपा के डा धर्मसिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें