फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: श्रम विभाग नाकाम, मजदूरों से तेज धूप में लिया जा रहा काम

विज्ञापन
सीएम ग्रिड योजना के तहत आवास विकास की सड़क पर दोपहर दो बजे सिर पर कपड़ा बांधकर काम करते मजदूर।
विज्ञापन
- श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने दिए हैं श्रमिकों से दोपहर 12 से चार बजे तक काम न लेने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। निर्माण श्रमिकों से भीषण गर्मी में काम लिया जा रहा है। निजी भवनों के साथ ही सरकारी कार्यों में भी श्रमिकों से चिलचिलाती धूप में काम कराया जा रहा है, जबकि श्रम एवं सेवायोजन विभाग गर्मी के चलते दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक काम न लेने के आदेश श्रम विभाग को दे चुका है।
सीएम ग्रिड योजना के तहत आवास विकास में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। रविवार दोपहर दो बजे मजदूर सिर पर कपड़ा बांधे गर्मी में काम करते नजर आए। सर्किट हाउस रोड पर भी इसी तरह मजदूर काम करते नजर आए, जबकि आदेश में कहा गया है कि खुले में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों से दोपहर 12 से शाम चार बजे तक काम न लिया जाए। श्रमिकों से प्रात: छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक काम लें। इसके बाद 12 से शाम चार बजे तक कार्य स्थगित रखें। उसके बाद चार से शाम सात बजे तक काम लें। यदि कार्य इंडोर यानी भवन के अंदर या छाया वाली जगह पर हो रहा है तो उनके लिए यह आदेश मान्य नहीं हैं, लेकिन देखा गया है कि निजी निर्माण तो दूर सरकारी कार्यों में भी मजदूरों से पुराने ढर्रे और समय के अनुसार ही काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन


निर्माण कराने वालों के लिए
कार्य स्थल पर श्रमिकों के लिए साफ पेयजल रखें। आराम करने के लिए छायादार जगह हो, जिसमें ओआरएस या ग्लूकोज की उपलब्धता हो। काम लेते समय मजदूर को सिर ढकने के लिए कैप, गमछा या हेलमेट दिया जाए। प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन

श्रम विभाग के लिए निर्देश
निरीक्षण अधिकारी यह तय करेंगे कि सभी दिशा निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करें। जन जागरूकता के लिए श्रमिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर और अन्य कार्यक्रम कराए जाएं, लेकिन अभी तक किसी भी श्रमिक स्थल जैसे हसनपुर चौक, घंटाघर, पुल खुमरान पर ऐसा कोई पोस्टर या बैनर नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें