फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: न्यूनतम तापमान अभी तक के अधिकतम स्तर पर, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार दिन के अंदर अधिकतम तापमान में 11.5 डिग्री सेल्सियस की हुई वृद्धि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रविवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन का अभी तक का सर्वोच्च स्तर है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी बीते चार दिन में 11.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। ऐसे में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस बार मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी बादल। जहां दस दिन पहले तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा था। वहीं चार दिन पहले बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इससे पहले 26 डिग्री तापमान 22 मार्च को रहा था। यानी इतने दिन बाद अधिकतम तापमान इतना नीचे आया। अब फिर तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बेहद हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन उसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथिन्यूनतम-अधिकतम
10 मई22-37.5
09 मई21-37
08 मई19-36
07 मई17-26
06 मई20-34
05 मई19-33
04 मई18-35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें