फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर सो रही मां के पास से लापता हो गया मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में कोर्ट रोड पुल के फुटपाथ पर मां के साथ सो रहा ढाई साल का बच्चा लापता हो गया। महिला का मोबाइल फोन भी गायब है। महिला को आशंका है कि उसका बच्चा और मोबाइल फोन किसी ने चोरी कर लिया है। इस बारे में पुलिस से भी बच्चे को तलाशने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली सलोचना देवी सहारनपुर शहर में कोर्ट रोड पर गमले बनाकर बेचने का कार्य करती है। वह अपने ढाई साल के बच्चे के साथ एक दिन पूर्व कोर्ट रोड पुल के फुटपाथ पर सो रही थी। सलोचना का कहना है कि देर रात करीब डेढ़ बजे जब उसकी आंख खुली तो, उसका बच्चा वहां नहीं था। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिला। इसके बाद सलोचना ने सदर बाजार कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बच्चा लापता होने पर सलोचना का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बच्चे को तलाश कराए। सलोचना ने यह भी बताया कि उसका पति अलीगढ़ गया है। बच्चे का कोई फोटो उनके पास नहीं है, क्योंकि मोबाइल फोन भी चोरी हो गया है। अब उसके पति अलीगढ़ से ही बच्चे का फोटो लेकर आएंगे, जिसके बाद पुलिस को बच्चे की फोटो सहित तहरीर दी जाएगी। उधर, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के बच्चे को तलाशने में पुलिस मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें