फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शाकंभरी के दर्शनों को उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिक्षेत्र ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर मां के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गईं। दुपहर बाद तक सिद्धपीठ में वाहनों का जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं ने घंटों तपती धूप में लाइनों में लग कर जगदजननी के दर्शन कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से ही माता के दर्शन के लिए उमड़नी शुरू हो गई थी। सुबह दस बजे ही बाबा भूरा देव तक वाहनों की कतार लगने के बाद जाम लग गया। श्रद्धालुओं ने बाबा भूरा देव मंदिर पर भी दो से तीन घंटे तक लाइनों में लग कर दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने शाकंभरी देवी मंदिर परिसर पहुंच घंटों लाइनों में लग कर माता के दर्शन पाए। लाइन लकड़ी के पुल से भी आगे तक पहुंच गई थी। दिन भर शिवालिक की पहाड़ियां माता के जयकारों से गुंजायमान रहीं। शाम करीब चार बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने पर वाहनों का जाम खुल सका। इससे पहले श्रद्धालुओं को भूरा देव से पहले ही अपने वाहन छोड़ कर पैदल माता के भवन तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें