फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं देख भड़के कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं देख वह भड़क उठे। एक ओर जहां कई चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले, वहीं वार्डों में बिछी बेड की चादरों पर खून लगा था, जिससे साबित होता है कि चादरें प्रतिदिन नहीं बदली जा रही हैं।
विज्ञापन

मंत्री के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य कॉलेज में मौजूद नहीं मिले। इस पर मंत्री ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से बात की और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने को इमरजेंसी वार्ड की हालत ठीक नहीं मिली। यहां मौजूद जूनियर डॉक्टर यह नहीं बता पाए कि ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) ड्यूटी किसकी है? इसी प्रकार आईसीयू में गंदगी का आलम था, दरवाजा भी सही नहीं मिला, जिस पर उन्होंने आईसीयू प्रभारी डॉ. नवाब को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। एक्स- रे वार्ड में डॉ. मंजीत खुद न आकर छात्रों से एक्स-रे करा रहे थे। इसी प्रकार टॉयलेट्स में भी समुचित सफाई नहीं मिली। तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस डॉ. सुशील शर्मा को फटकारा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, महापौर संजीव वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें