फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हत्या से पहले बच्ची के साथ हुआ था दुष्कर्म

Sun, 11 May 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार को जिस बच्ची का शव मिला था, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को बच्ची का शव घर से करीब 200 मीटर दूर कब्रिस्तान की झाड़ियों में पड़ा मिला था। बच्ची शुक्रवार देर शाम खेलते समय गायब हो गई थी। उसके बाद परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उस दिन पता नहीं चला था। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। परिजनों व पुलिस ने मिलकर बच्ची को ढूंढा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कब्रिस्तान में बच्ची खून से लथपथ मिली थी। तब आशंका जताई गई थी कि बच्ची के साथ गलत काम किया। गले पर भी निशान मिले थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया था।
रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गले की हड्डी टूटना भी आया है। इससे साफ है कि दरिंदे ने बच्ची के साथ कितनी घिनौनी हरकत की। पुलिस ने आरोपी वेदपाल उर्फ बेदा को पेपर मिल रोड पर भट्टा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

n नशे का आदी है आरोपी : पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। उम्र 45 से 50 साल के बीच है। रात के समय रोज शराब पीता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें