देवबंद के बेनिसन स्कूल में मदर्स-डे पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती बच्चियां। स्रोत-स्कूल
नानौता/ गागलहेड़ी। नानौता के ग्रीनफील्ड एकेडमी, जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल तथा ब्राइट होम पब्लिक स्कूल और गागलहेड़ी के हरि इंटरनेशनल स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं में मदर्स-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नानौता के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में मातृशक्ति को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए भावुक नाटक को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान ने विचार रखे। ग्रीनफील्ड एकेडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माता के प्रति अपनी भावनाओं को उजागर करते हुए सुंदर-सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाए।
प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने बताया एक बच्चे के जीवन में मां का क्या महत्व होता है। जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल में फैंसी ड्रेस कंपीटिशन का आयोजन किया गया। गागलहेड़ी की हरि इंटरनेशनल एकेडमी शुभारंभ कोमल चौधरी ने किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, प्रबंधक मोहित चौधरी, रंजना शर्मा, नीतू कनौजिया, मीनू तनेजा, बबीता शर्मा, आंचल मिश्रा, मेघा वालिया आदि ने विचार रखे।