फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों का किया घेराव

Tue, 12 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह में कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खराब कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को जिले के भाजपाइयों ने मिर्जापुर, नागल, नकुड और गंगोह थानों का घेराव करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सभी जगहों पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संबंधित थानाध्यक्षों को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


बेहट क्षेत्र में साढ़ौली कदीम मंडल के कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के खिलाफ मिर्जापुर थाने पर धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ बेहट सुधीशचंद्र शंखधर को सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, नरेंद्र बंसल, साहब सिंह पुंडीर, उपेंद्र सैनी, बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, अखिलेश बंसल, नीरज चौहान, सतपाल राठी, सबल सिंह चौहान, डा कल्याण सिंह सैनी, मिर्जा जुलफक्कार  मुईजी आदि रहे। 
विज्ञापन


नागल में भाजपाई जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचेेे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में पूर्व दर्जा  प्राप्त मंत्री विनोद तेजियान, ब्लाक प्रमुख मास्टर बिजेंद्र चौधरी, मुकेश माहेश्वरी, राजकुमार, सतीश  तायल, रवि वालिया, तेज सिंह, रामनिवास  शर्मा, भुल्लर सिंह, राकेश सहल, सतीश तायल, चौधरी, राजू, अमित आदि थे। नकुड़ में भाजपाई श्रीराम लीला भवन में इकट्ठा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच धरने पर बैठ गए। 

इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पालिका चेयरमैन धनीराम सैनी, पवन सिंह राठौर, ऋषिपाल चौधरी, प्रीतम सिंह गुर्जर, अरुण चौधरी, सुरेश जिंदल, ऋषिपाल शर्मा, पवन सिंह रावल, सुखबीर सिंह खारीबांस, डा. विनोद गुप्ता, गरूयूर आलम, ऋषिपाल शर्मा, अनूप  शर्मा, मनोज धनगर, विजय शंकर सैनी, नरेंद्र कुमार, विजयपाल, बसंत कुमार, राजपाल सिंह आदि रहे। 

गंगोह में भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह की अगुवाई में भाजपाई नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और यहां प्रदेश सरकार की बरखास्तगी की मांग का ज्ञापन प्रभारी को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें