चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही दाखिला प्रक्रिया में सोमवार को दूसरी कटऑफ के दाखिले किये गए। कॉलेजों में दूसरी कटऑफ के दाखिले का मंगलवार को अंतिम दिन है।
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी दूसरी कटऑफ के दाखिले के पहले दिन महाविद्यालयों में कम छात्र-छात्राएं ही दाखिला कराने पहुंचे। महाराज सिंह कॉलेज में सर्वाधिक दाखिले बीए की 11 सीटों पर हुए। यहां बीएससी बायो की सात सीटों और बीएससी मैथ की नौ सीटों पर दाखिले किये गए।
कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार डिमरी ने बताया कि कटऑफ ऊंची रहने के कारण कम विद्यार्थियों को ही लाभ मिल सका है। मुन्नालाल कॉलेज में बीए की 54 सीटों पर दाखिले हुए। उधर, जेवी जैन कॉलेज में बीए में 68, बीकॉम में 72 और बीएससी में 22 सीटों पर दाखिले पूरे किये गए।
दाखिले पर नजर
महाराज सिंह कॉलेज
कक्षा दाखिले हुए
बीए 11
बीएससी मैथ 09
बीएससी बायो 07
मुन्नालाल कॉलेज
बीए 54
जेवी जैन कॉलेज
बीए 68
बीकॉम 72
बीएससी 22