फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अराजक तत्वों ने की आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोश

विज्ञापन
लखनौती में मौके पर जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखनौती। क्षेत्र के गांव लखनौती में नदी के समीप स्थित आंबेडकर पार्क में चार महीने पूर्व स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार देर शाम शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच नई प्रतिमा लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामला शांत कराया।
गांव लखनौती में आंबेडकर पार्क के लिए जमीन आरक्षित है। इस पर रखी गई बाबा साहेब की प्रतिमा को देर शाम किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसी इसकी सूचना ग्रामीण को मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने मौके पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी देहात मयंक पाठक, तहसीलदार जसमेंदर सिंह, गंगोह सीओ सुरेंद्र प्रताप गौतम और कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई और प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने की मांग की। रूपचंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। लोगों को शांत करते हुए अधिकारियों ने रात में ही जनरेटर लगवा कर नई प्रतिमा स्थापित कराने का काम शुरू कराया। इस दौरान अब्बास चौधरी, शान, मोनू चौधरी, आजाद समाज पार्टी के अनीस अहमद, अमित कुमार, मुकेश डबरा, सचिन, शाहिद आदि ग्रामीण मौजूद रहे। एतिहात के तौर पर मौके पर पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि घटना के जिम्मेदारों को पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम में गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

लखनौती में मौके पर जमा भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें