फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में गई पांच की जान

Sat, 03 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
चिलकाना के सीकरी में हुए हादसे के बाद मौके पर पुलिस एवं ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके सात माह के बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा महिला का पति घायल हो गया। इस दौरान पीछे आ रही एक कार भी बस से आकर भिड़ गई। जिसमें मध्यप्रदेश का एक व्यक्ति घायल हो गया। 
विज्ञापन


थाना नागल के ताजपुरा गांव निवासी इकराम शनिवार की दोपहर बाइक पर पत्नी मोहसिना और सात माह के बेटे अनस को लेकर देवबंद आ रहा था। जब वह मोहल्ला सराय मालियान स्थित राणा गैस एजेंसी के समीप पहुंचा तो पीछे से आई प्राइवेट बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर दूर जाकर गिरे। इसमें अनस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहसिना और इकराम गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान बस चालक ने ब्रेक लगाए तो अचानक पीछे से आ रही कार भी बस से जा टकरा गई। इसमें मध्यप्रदेश के भटियागढ़ निवासी राजकुमार घायल हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर किया। खानकाह पुलिस चौकी के प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि सूचना देने पर अस्पताल पहुंचे परिजन मोहसिना को मुजफ्फरनगर ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया   हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गाड़ी पलटने से नीचे दबकर एक की मौत, दो गंभीर
रामपुर मनिहारान। सड़क किनारे हाथ ताप रहे तीन ग्रामीणों के ऊपर चलती गाड़ी पलट गई। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव  सहजवी में सुबह के समय करीब छह बजे निकट की रजवाहे की पुलिया पर तीन ग्रामीण हाथ ताप रहे थे। इसी  दौरान स्कार्पियों गाड़ी ग्रामीणों पर पलट गई। 

इस हादसे में महिपाल और जसबीर पुत्र सुनहरा और उनका रिश्तेदार हरपाल गाड़ी के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने  तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया । वहां 35 वर्षीय हरपाल ने दम तोड़ दिया। हरपाल अपनी बहन के घर सहजवी आया हुआ था।
मेहमान की मौत के बाद सुनहरा के परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद चालक स्कार्पियो गाड़ी को छोड़ भाग गया। पुलिस ने हरपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही स्कार्पियों को भी कब्जे में ले लिया है।

करंट लगने से किसान की मौत, जाम लगाया
तीतरो। गांव झाडवन निवासी 35 वर्षीय कंवरपाल उर्फ मोटा पुत्र सुक्कड खेत में पानी देने के लिए गया था। नलकूप का तार टूटने पर कंवरपाल ने झाडवन बिजलीघर से शटडाउन लेकर पाल पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा तो उसे तेज करंट लगा। किसान के नीचे गिरते ही मौत हो गयी। बताया गया कि शटडाउन गांव झाड़वन फीडर से दिया गया था जबकि कंवरपाल खडलान फीडर की लाइन पर काम कर रहा था। इसी वजह से घटना हुई। ग्रामीणों ने शव को लेकर झाड़वन विद्युत केंद्र ले आए और सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।

वे एसडीएम और एसडीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ रहे। रात करीब नौ बजे एसओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर कल्याण सिंह, फारूक, इस्लाम राव, कासिम, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार, महराज, संजय कुमार, सादिक नरेश कुमार, सोनू कमार, राजेश कुमार, सुरेश मौजूद रहे।

ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर महिला की मौत
चिलकाना। खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते वक्त बाइक फिसलने से उस पर बैठी महिला की ट्राली के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। बाइक सवार उसका बेटा दूसरी तरफ गिरने से सुरक्षित बच गया।

थाना बेहट के गांव साढ़ौली कदीम निवासी रिजवान अपनी 50 वर्षीय माता मीना बेगम को बाइक पर बैठाकर पीजीआई पिलखनी से दवा लेने जा रहा था। गांव सीकरी कला के पास रिजवान ने खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करने की जगह एक कूड़े का ढेर लगा हुआ था, जिसके कारण बाइक अचानक फिसल गई। इससे रिजवान की मां ट्राली के पहिये के नीचे आ गई।

ट्राली का पहिया मीना बेगम के सिर को कुचलता हुआ आगे निकल गया, जबकि रिजवान दूसरी तरफ गिर जाने के कारण सकुशल बच गया। मीना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराने के आग्रह पर पुलिस ने शव को उन्हें सौंप दिया। ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें