सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समीर, खुशी, तबस्सुम और जूही ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में मुजफ्फराबाद ब्लॉक के समीर पहले और नानौता के अजय दूसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में सरसावा की खुशी ने पहला और नानौता की निकिता ने दूसरा स्थान पाया।
200 मीटर दौड़ में पुवांरका की तबस्सुम ने पहला और नानौता की निकिता ने दूसरा स्थान पाया। लंबी कूद में बलियाखेड़ी की जूही पहले और गंगोह की शिवानी दूसरे स्थान पर रही।
इसके अलावा योगा, एकांकी नाटक, खोखो, कबड्डी, भाला फेंक और गोला फेंक स्पर्धाएं भी कराई गईं। समापन के मुख्य अतिथि रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्घप्रिय सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
संचालन राशिद अली ने किया। इस दौरान सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील डबराल, इंद्रजीत सिंह, लक्ष्मीकांत, अजय कुमार, गजाला खानम, गुलशन अंसारी, हकीमुद्दीन, विरेंद्र सिंह, राव अब्दुल सत्तार, बिजेंद्र, धर्मेश, संजय कुमार आदि रहे।