सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
शहर के पंजाबी बाग निवासी सात वर्षीय केशव सैनी को पेट में दर्द होने पर परिजनों ने थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार देर शाम भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिस वजह से केशव की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए रविवार शाम अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की रही है। आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।