पांवधोई नदी पर जोगियान पुल पर पडी गंदगी तथा कूडे के ढेर को देखकर निगम अधिकारी को नाराजगी जताते कम?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने बुधवार को पुल जोगियान पर गंदगी व कूडे़ के ढेर देख नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांवधोई नदी की भी सफाई कराई जाए। उन्होंने एक सप्ताह बाद दोबारा निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने की हिदायत दी।
मंडलायुक्त ने आकस्मिक निरीक्षण कर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वे इस दौरान पुल जोगियान पर गंदगी और कूडे़ के ढेर देख खफा हो गए। उन्होंने मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे दाल मंडी पुल पर पहुंचे। यहां कूड़ा कलेक्शन सेंटर पर बिखरे कूडे़ पर नाराजगी जताई। यहां नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दाल मंडी पुल का निर्माण होना है इसलिए कूड़ा कलेक्शन सेंटर को खुमरान पुल पर शिफ्ट कर दिया गया है। खुमरान पुल पहुंचे मंडलायुक्त ने कहा कि पांवधोई नदी की सफाई कराई जाए। उन्होंने नगरायुक्त एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई अभियान चलाकर नदी से कूड़ा साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे इन स्थानों का एक सप्ताह पश्चात दोबारा निरीक्षण करेंगे।