फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने तोड़ा ढाई दशक का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनवरी में हो रही बारिश ने जनपद में बीते 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 24 साल का इसलिए क्योंकि मौसम विज्ञान वेधशाला में 24 ही साल का आंकड़ा उपलब्ध है। हो सकता है उससे पहले भी कई साल में इतनी बारिश न हुई हो। अब भी जनवरी माह के कुछ दिन बाकी हैं, जिसमें और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

इस बार जनवरी में बीते 15 दिन में भारी बारिश हुई है। पहले लगातार पांच दिन तक बारिश हुई। उसके बाद आठ दिन तक भारी कोहरा रहा, जिसके बाद फिर दो दिन 22 और 23 जनवरी में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इन 15 दिन में 142.5 एमएम बारिश हुई है, जो पिछले कई सालों का एक रिकॉर्ड है। मौसम विज्ञान वेधशाला के पास जनवरी माह में बारिश का 24 साल का आंकड़ा उपलब्ध है, जिसके अनुसार यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि 24 साल में जनवरी माह में इतनी बारिश सहारनपुर में नहीं हुई है। खास बात यह है कि मौसम में अब भी बादल बने हुए हैं और जनवरी समाप्त होने में छह दिन बाकी हैं। ऐसे में और भी बारिश हो सकती है।
वेधशाला से प्राप्त 24 साल का आंकड़ा
जनपद में 1999 में 77.5 एमएम, 2000 में 40, 2001 में 16, 2002 में 27.5, 2003 में 70.5, 2004 में 83, 2005 में 42.5, 2006 में 10.5, 2007 में 00, 2008 में 11, 2009 में 4.5, 2010 में 09, 2011 में 1.5, 2012 में 22.5, 2013 में 101, 2014 में 81.5, 2015 में 35.8, 2016 में 00, 2017 में 62, 2018 में 6.5, 2019 में 50, 2020 में 86.7, 2021 में 16 और 2022 में अभी तक 142.5 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

इस बार जनवरी माह में हुई बारिश ने बीते दो से तीन दशक का रिकॉर्ड तोड़ा है। हमारे पास 24 साल का आंकड़ा है, जिसके अनुसार 24 साल में अभी तक जनवरी माह में इतनी बारिश नहीं हुई है। हो सकता है उससे पहले भी कई साल ऐसे बीते हों, जिनमें इतनी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

उमेश कुमार, प्रभारी, मौसम विज्ञान वेधशाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें