फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी की करंट से मौत

विज्ञापन
गोविंद का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहे गांव टाबर निवासी संविदा कर्मी लाइनमैन गोविंद (20) पुत्र दिनेश की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने पचास लाख रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर शव बिजलीघर पर रखकर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख विधायक, एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11:30 बजे शट डाउन लेकर संविदाकर्मी लाइनमैन गोविंद गांव के ही एक किसान के खेत में बिजली की एलटी लाइन का तार जोड़ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने लाइन चालू कर दी और गोविंद को बिजली का जोरदार करंट लगा जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण शव को लेकर टाबर बिजली घर पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख विधायक मुकेश चौधरी, एसडीएम नकुड़ अजय कुमार व सीओ अरविंद सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण 50 लाख के मुआवजे और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
घंटों की मशक्कत के बाद अधिकारी और विधायक ग्रामीणों को समझाने में सफल रहे। एसडीएम ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता को बिजली विभाग में संविदा पर रखा जाएगा। साथ ही पांच लाख रुपये बिजली विभाग तथा पांच लाख रुपये राजस्व विभाग की तरफ से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि मृतक के पिता की तरफ से तहरीर मिली है जिस पर बिजली अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

माता पिता का इकलौता पुत्र था गोविंद
गोविंद अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसकी दो बहने हैं। युवक की मौत के बाद उसकी मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बुढ़ापे की लाठी टूटने के बाद पिता भी गुमसुम थे। गोविंद की मौत के बाद गांव में शोक व्याप्त था। जिसने भी हादसे के बारे में सुना, वह गोविंद के घर की ओर दौड़ पड़ा।

हंगामा कर रहे लोगों को समझाते एसडीएम, सीओ और विधायक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें