फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निरस्त, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप, सपा समर्थक बोले- सत्य की हुई जीत

Wed, 27 Sep 2023 07:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Baghpat News : न्यायालय ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निरस्त कर दिया है। वहीं, न्यायालय के फैसले से बबली देवी समर्थकों में खुशी की लहर है। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गंगोह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निरस्त कर दिया है। दो साल बाद यह फैसला आया है। इससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वहीं, बबली देवी समर्थकों में खुशी की लहर है। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया है।

विज्ञापन


बता दें कि गंगोह ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में तीन प्रत्याशी गांव पूजना निवासी सपा समर्थित बबली पत्नी रमेश, गांव सालियर निवासी सुमन पत्नी दिनेश चौधरी और मुन्नी पत्नी उधल सिंह भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में थी। आवेदन पत्रों की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने बबली देवी का पर्चा निरस्त कर दिया था। सुमन और मुन्नी के एक ही परिवार के कारण सुमन ने अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया था।

इसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने मुन्नी देवी को ब्लॉक प्रमुख घोषित कर दिया था। उस वक्त नामांकन पत्र खारिज होने के कारण बबली देवी समर्थकों ने हंगामा किया था। सुनवाई नहीं होने पर बबली देवी ने जिला न्यायालय की शरण ली थी। इसमें मुन्नी देवी, सुमन देवी के अलावा तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी, जिला अधिकारी, प्रदेश सरकार को प्रतिवादी बनाया गया था।

बुधवार को बबली देवी के वकील राहुल त्यागी ने बताया कि जिला न्यायाधीश बबीता रानी ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को शून्य कर निरस्त घोषित कर दिया है। इसका कारण बबली देवी को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया माना गया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, परिजनों का IG दफ्तर पर हंगामा
विज्ञापन

उधर, कोर्ट का फैसला आने के बाद बबली देवी का कहना था कि उन्हे कोर्ट पर पूरा भरेासा था। यह सत्य की जीत है। भाजपा ने धांधली करके चुनाव जीता था। जबकि मुन्नी देवी का कहना था कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण लेंगी। यदि फिर से चुनाव होता है तो वे इसके लिए भी तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें