फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के लिए निगम को मिला जमीन का ऑफर

Sun, 30 Oct 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे के लिए जमीन तलाश रहे परिवहन निगम अफसरों को खुद एक जमींदार ने जमीन देने का ऑफर किया है। ऐसे में क्षेत्रीय प्रबंधक की जमीन की तलाश कुछ हद तक आसान हो गई है। हालांकि सर्वे के बाद जमीन की फाइल को कमिश्नर और डीएम फाइनल करेंगे। उसके बाद ही निगम मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


शहर के लिए समस्या बन चुके बस अड्डों को शहर से बाहर भेजने के लिए अमर उजाला अभियान चला रहा है। अंबाला रोड स्थित बस अड्डा नगर निगम की जमीन से संचालित हो रहा है। नगर निगम पहले ही नोटिस भेजकर जमीन खाली करने को कहा चुका है।

ऐसे में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जमीन की तलाश मे हैं। बस अड्डे के लिए दो से तीन एकड़ जमीन चाहिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने पिछले दिनों देहरादून रोड पर दो जमीनों का सर्वे किया। इसी बीच एक व्यक्ति ने बस अड्डे के लिए अपनी जमीन परिवहन निगम को देने का ऑफर किया है। 
विज्ञापन


इससे क्षेत्रीय प्रबंधक की जमीन की तलाश आसान हो गई है। हालांकि जमीन को फाइनल करने से पहले अधिकारी वहां की भौगोलिक स्थिति और अन्य पहलुओं को देख रहे हैं। सर्वे करने के बाद फाइल कमिश्नर और डीएम के समक्ष रखी जाएगी। एनओसी मिलने के बाद प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें