वार्ड 2 के बालाजीपुरम में वृक्षारोपण करते छोटे बच्चे, महिलाएं, नगरायुक्त व अन्य
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम, के नारे और संकल्प के साथ सोमवार को वार्ड दो के बालाजी पुरम में पौधरोपण किया। नगर निगम ने क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को भी पौधरोपण के साथ जोड़ा। नगरायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
सोमवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के संयोजक परम गुप्ता रहे। पौधरोपण करने पहुंचे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ बच्चों बुलबुल, आयुष्मान भारद्वाज, आराध्या, वितांश खटाना व वेदांत भारद्वाज के अलावा सुषमा बंसल आदि महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नगरायुक्त ने कहा कि यदि हम अपने बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और वनों को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति, संगठन या विभाग के प्रयास से संभव नहीं होगा, बल्कि इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना होगा कि वह पृथ्वी को हरा भरा बनाएगा। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया, धीरेंद्र कुमार, कर्मवीर सिंह, ईश्वर पाल, आशु फौजी, बॉबी, नितिन चौधरी, आदित्य कपिल आदि मौजूद रहे।