फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे मां चंद्रघंटा और कूष्मांडा माता के जयकारे

विज्ञापन
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में पूजा कराते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गूंजे मां चंद्र घंटा और कूष्मांडा माता के जयकारे
विज्ञापन

सहारनपुर। नवरात्र महोत्सव के तहत शनिवार को तृतीय और चतुर्थ नवरात्र पर मां भगवती के स्वरूप मां चंद्रघंटा व कूष्मांडा माता की पूजा अर्चना की गई। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस बार एक नवरात्र कम होने की वजह से तृतीय और चतुर्थ नवरात्र का व्रत एक दिन ही रखा गया।
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में 108 ज्योत का पूजन स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में पंडित ऋषभ शर्मा व पंडित योगेश तिवारी ने कराया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां आदि शक्ति ज्योति स्वरूप में है, जो समस्त चराचर में आत्म तत्व रूप में जीवों और प्रकृति में विद्यमान है। मां भगवती दुष्टों का विनाश कर भक्तों के साथ ही देवताओं की रक्षा करती हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, कमलेश सिंह, रविंद्र चौधरी, रमेश शर्मा, गीता, कमला, सविता, दीपा, करुणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजा कराई। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री ने मंत्रोचारण के पूजा कराकर मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। इसी तरह आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, रामनगर पठानपुरा व गोविंदनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर, श्री मां काली मंदिर के अलावा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मां जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम के समय लोगों ने मां की आरती उतारकर उपवास खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें