फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष तक पहुंचा रामलीला मंच के सामने दीवार बनाने का प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। सुल्तानपुर में जिला पंचायत द्वारा रामलीला मंच के सामने दीवार बनाने का मामला जिपं अध्यक्ष के दरबार तक पहुंच गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस बाबत सोमवार को जिलाधिकारी से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा जिला युवा मोर्चा के महामंत्री सागर चौधरी, रामलीला कमेटी के निशांक जैन तथा बसंत गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम से मिले तथा उन्हें सुल्तानपुर में रामलीला मैदान के बीच में जिला पंचायत द्वारा दीवार बनाने के मामले की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि जिला पंचायत द्वारा रामलीला मंच के सामने दीवार बना दिए जाने से रामलीला का मंचन असंभव हो जाएगा। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि वह इस बाबत सोमवार को जिलाधिकारी से बात करेंगे। जमीन के कागज देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने भी रामलीला मंच के सामने दीवार बनाए जाने को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। रामलीला कमेटी के लोगों का कहना है कि यदि यहां जिला पंचायत दीवार बना देती है, तो उससे रामलीला का मंचन बंद हो सकता है। कस्बे में इस स्थान के अलावा कोई ऐसा स्थान नहीं है, जहां जहां रामलीला का मंचन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें