फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभियान खत्म, 38 हजार बच्चों का नहीं हुआ टीडी टीकाकरण

Sun, 11 May 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए 26 अप्रैल से शुरू हुआ टीडी टीकाकरण अभियान समाप्त हो गया है। 10 व 15 साल के 38,769 बच्चों को टीडी (टिटनेस-डिप्थीरिया) का टीका नहीं लगा है। सबसे खराब स्थिति शहरी क्षेत्र के स्कूलों व मदरसो की रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी, प्राइवेट स्कूलों व मदरसों में कक्षा पांच व दस के बच्चों को टीडी टीकाकरण अभियान चलाया गया। यह अभियान 26 अप्रैल से 10 मई तक चला। यह टीकाकरण 2129 केंद्रों पर हुआ, जिनमें स्कूल व मदरसे शामिल थे। कक्षा पांच के 54,505 बच्चों का लक्ष्य था।
इनमें से 35095 बच्चों का टीकाकरण हुआ। कक्षा दस के 36015 में से 16656 बच्चों को टीके लगाए गए। 19,359 बच्चे टीकाकरण से रह गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण कम हुआ, जबकि देहात के स्कूल-मदरसों में शत-प्रतिशत बच्चे टीकाकरण से लाभांवित हुए। काफी बच्चों को टीके लगे मिले। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें