फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सेमिनार में चिकित्सकों ने इलाज की नई तकनीक साझा की

Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देहरादून रोड ​स्थित सभागार में आयोजित आईएमए के वार्षिक मेडिकल सेमिनार का शुभारंभ करते अति​थिगण - फोटो : धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरे को ढक कर जातीं युवतियां ।
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का देहरादून रोड स्थित एक सेंटर में 41वां वार्षिक मेडिकल सेमिनार हुआ। इसमें दिल्ली, देहरादून, मेरठ, चंडीगढ़ और जम्मू से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लिवर, थायराइड, अस्थमा, डायबिटीज के इलाज की नई तकनीक की जानकारी को साझा किया।
विज्ञापन

रविवार को सेमिनार में महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सैनिक जिन हालातों में देश की रक्षा करते हैं, वैसे ही चिकित्सक को भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चिकित्सकों से समाज के सभी वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की अपील की।
कहा कि चिकित्सक को मरीजों के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने चिकित्सकों को शपथ के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान ने कहा कि चिकित्सकों का पंजीकरण पांच साल के लिए मान्य करने पर सरकार का आभार जताया।
मेरठ के डॉ. अमिताभ गौतम ने लिवर की बीमारियों पर प्रकाश डाला, जबकि मोहाली के डॉ. कुलदीप ठाकुर ने थायराइड कैंसर के इलाज पर जानकारी दी। चंडीगढ़ के डॉ. आदित्य जिंदल ने अस्थमा की रोकथाम और उपचार पर व्याख्यान दिया।
वहीं, पंचकूला से आए डॉ. करमवीर चंदेल ने छाती और पेट में रक्तस्राव की आपातकालीन स्थितियों के इलाज पर चर्चा की। इस दौरान मेडिकॉन स्मारिका विमोचन भी किया।
इस मौके पर डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. रविकांत निरंकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें