फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: धराशायी हुआ ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बना पुल, दुपहिया वाहनों का रहता था आवागमन

Sat, 22 May 2021 04:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बना पुल शनिवार को धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। इस पुल पर दुपहिया वाहनों का आवागमन रहता था।
विज्ञापन
सहारनपुर में धराशायी हुआ पुल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में शनिवार को एक हादसा हो गया। यहां ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बना पुल धराशायी हो गया। इसके जर्जर होने के कारण कई वर्ष पूर्व बराबर में नया पुल बना, लेकिन यह पुराना पुल अब तक चल रहा था। इस पुल से पैदल, साइकिल और बाइक सवार निकलते थे।

विज्ञापन


बताया गया कि मुख्य पुल पर ट्रैफिक जाम होने पर भी दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए यह वैकल्पिक मार्ग की तरह इस्तेमाल होता था। शनिवार दोपहर बाद एकाएक पुल टूट गया। गनीमत रही कि जब पुल टूटा तो उस समय वहां से कोई नहीं गुजर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें