उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में शनिवार को एक हादसा हो गया। यहां ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बना पुल धराशायी हो गया। इसके जर्जर होने के कारण कई वर्ष पूर्व बराबर में नया पुल बना, लेकिन यह पुराना पुल अब तक चल रहा था। इस पुल से पैदल, साइकिल और बाइक सवार निकलते थे।
बताया गया कि मुख्य पुल पर ट्रैफिक जाम होने पर भी दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए यह वैकल्पिक मार्ग की तरह इस्तेमाल होता था। शनिवार दोपहर बाद एकाएक पुल टूट गया। गनीमत रही कि जब पुल टूटा तो उस समय वहां से कोई नहीं गुजर रहा था।