फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का यह आधार, वोट न हो कोई बेकार

Tue, 14 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मतदान करने और कराने की शपथ लेती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिले के देहात में धार्मिक, सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं एवं जागरूक युवाओं द्वारा चलाया जा रहा मतदान जागरूकता अभियान लगातार जारी है। 
विज्ञापन


सोमवार को गंगोह के सीडीकेआर मॉर्डन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ ने स्वयं मतदान करने और अन्य को इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली। प्रधानाचार्य ओमपाल सैनी ने राष्ट्रहित में मजबूत लोकतंत्र का महत्व बताते हुए शपथ ग्रहण कराई।

संचालन उप प्रधानाचार्या रेखा शर्मा एवं आशीष नामदेव ने किया। बबीता सैनी, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, रजनीश कुमार, अमन, रश्मि, गीता, सुनीता, नीतिका आदि रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा रोटरी क्लब, लायंस क्लब सेंट्रल, दृष्टि एक प्रयास, जय हिंद सामाजिक संस्था, उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अलावा एनडी पब्लिक स्कूल और हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

गागलहेड़ी के पीजी पायस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने की अपील की। रैली को एसओ संजीव कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने वोट के महत्व को समझाते हुए शत प्रतिशत मतदान कर जनपद का नाम रोशन करने की अपील की। प्रबंधक पंकज गर्ग एवं प्रधान राज सिंह ने वोट को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए कहा कि हम अपने वोट से अच्छी सरकार चुन सकते हैं।

संदीप, हरीश, सोनिया धीमान, मनोज, श्वेता, रिंकी, चंद्रपाल, कुलदीप, डेजी, ब्रिजेश, पारूल, अदिति, आरती, राखी आदि शामिल रहे। साढौली कदीम के गांव ईशाकपुर चैंची के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राजेश कांबोज ने शिक्षकों को पूर्ण मतदान कराने की शपथ दिलाते हुए रैली को रवाना किया।

जसवीर सिंह, मेघारानी, रितिका, रजनी देवी, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे। गांव लोदीपुर में हौसला विकलांग व्यक्ति संगठन के ब्लाक अध्यक्ष भोपाल सिंह की अगुवायी में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सुभाषचंद्र बोस जू. हाईस्कूल लोदीपुर के बच्चों ने गांव में रैली निकाल मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अध्यक्ष भोपाल सिंह, पंकज सैनी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव सोनू कुमार, रकम सिंह, निसार, अयूब, राखी चैहान, राजीव धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें