सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शंकर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
रानी बाजार स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो रानी बाजार, हलवाई अट्टा, दीनानाथ बाजार, बड़तला यादकर, मोरगंज, फव्वारा चौक, नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में नंदी पर बैठे भगवान शिव, श्री कृष्ण-सुदामा, श्री खाटू श्याम, श्री हनुमान, मां पार्वती, मां काली की झांकी आकर्षण केंद्र रही। इसके साथ ही कलाकारों का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में सबसे आगे युवा ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे भगवान श्री गणेश का रथ, विभिन्न बैंड और झांकियां चल रही थी। कीर्तन मंडली के लोग नृत्य करते हुए चल रहे थे। मंदिर में पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। कई जगहों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संरक्षक राजकुमार राजु, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रधान सुरेंद्र बंसल, अर्चित मित्तल, अनुज गर्ग, अशोक जैन, नवीन वर्मा, आशीष गुप्ता, सुशील जैन, प्रदीप अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अश्वनी गोयल मौजूद रहे।
शिवरात्रि पर रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मन्दिर से निकली शोभायात्रा में आग से करतव दिखात- फोटो : SAHARANPUR
शिवरात्रि पर रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मन्दिर से निकली शोभायात्रा में शिव बारात- फोटो : SAHARANPUR
शिवरात्रि पर रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मन्दिर से निकली शोभायात्रा में सजी कृष्णा सुदा?- फोटो : SAHARANPUR
शिवरात्रि पर रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मन्दिर से निकली शोभायात्रा में सजी शिव पार्वती - फोटो : SAHARANPUR
शिवरात्रि पर रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मन्दिर से निकली शोभायात्रा में सजी शिव मॉ काली ?- फोटो : SAHARANPUR
शिवरात्रि पर रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मन्दिर से निकली शोभायात्रा में सजी सरस्वती की झ- फोटो : SAHARANPUR